फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 8 से

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर तक ऐतिहासिक चौगान मैदान में खेली जाएगी। जिला फुटबाल संघ सिरमौर की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इकराम ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम के लिए होगा। यह खिलाड़ी कांगड़ा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 14 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगी। खिलाड़ियों का चयन यशपाल कच्छावा, विनोद शंकर, मनुज शर्मा, धनराज स्वामी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें