फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ोंवाला गांव में मस्जिद न बनने देने पर अड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ोवाला गांव में मस्जिद न बनने देने पर अड़े ग्रामीण
डीसी को ज्ञापन सौंपकर मस्जिद का कार्य रुकवाने की उठाई मांग
चेतावनी, निर्माण कार्य न रूका तो हो सकती है अनहोनी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पांवटा के ग्राम खोड़ोवाला के ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया से उनके गांव में बनने जा रही मस्जिद के कार्य को रुकवाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर खोड़ोवाला गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को डेढ़ सौ ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर उनके गांव में बनने जा रही मस्जिद के कार्य को रुकवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला परिषद सदस्य भंगानी अजय महत्ता, सीमा देवी, राजरानी, कमल गुप्ता, प्रेम बत्ती, सुरेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने उपायुक्त को बताया कि कुछ बाहरी लोग यहां के लोगों पर मस्जिद बनाने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए बाकायदा बुनियादें तक खोद दी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खोड़ोवाला के नजदीकी गांव श्यामपुर में मंदिर व मस्जिद दोनों का ही निर्माण किया हुआ है। जहां दोनों ही समुदाय के लोग अपनी पूजा करते हैं। ऐसे में यहां मस्जिद की आवश्यकता नहीं है। कुछ बाहरी लोग जानबूझ कर यहां मस्जिद का निर्माण कर यहां का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बन रही मस्जिद के कार्य को रुकवाने के लिए वह सभी एसडीएम पांवटा व पुलिस प्रशासन को भी मिल चुके हैं। एसडीएम पांवटा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को कार्यालय में भी बुलाया था। उन्हें राय दी थी कि वह मस्जिद को किसी ऐसी जगह बना लें जहां पर किसी को आपत्ति न हो लेकिन उन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी है। वह उसी जगह मस्जिद बनाने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि उनके गांव में मस्जिद के निर्माण को रोका जाए। अन्यथा कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि मस्जिद का निर्माण खोड़ोवाला गांव की बजाए कहीं दूसरी जगह सुनिश्चित किया जाए।
--
--तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें