फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में गुरु पर्व पर निकला भव्य नगर-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
श्री गुरु नानक देव का 549 वां प्रकाशोत्सव नाहन शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व समस्त साध संगत द्वारा आयोजित इस पर्व पर शहर में सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। इससे पहले पाठ श्री अखंड साहिब का समापन हुआ। इस मौके पर श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा शब्द-कीर्तन के माध्यम से उपस्थित साध संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन



वहीं इस पर्व पर आयोजित विशाल लंगर में हजारों की तादात में संगतों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया। सांय को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान सिक्ख युवाओं ने गतका का भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया जिसमें पूरा शहर आतिशबाजी में रोशन हो गया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय साध संगत द्वारा जोड़ा सेवा, बर्तन सेवा और सफाई सेवा का भी अनूठा संगठन नजर आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें