फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे है... ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के लोक कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने लोकगीत पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जबकि विनोद रांटा, हिमांशी तनवर, किशन वर्मा व शारदा शर्मा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। जोंसार से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।


सांस्कृतिक संध्या का आगाज संजय राशटु ने ‘ठंडे पानी रा नाला...’, सोहन सिंह सोनू ने ‘चना मेरे या मेरे या...’, शिमला की किरण ने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गीत पेश कर किया। रोहड़ू से आए कलाकार भविंद्र सिंह ने ‘टेंशन नहीं लेने का...’, गीत पेश कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन



रेडियो कलाकार धर्म दत्त सहगल ने ‘तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे...’, गजल गा कर खूब वाहवाही लूटी। रोहड़ू की कलाकार किरण, गोपी जेकक्स व लायक राम देशाही ने लोक गीतों पर जम कर धमाल मचाया। जबकि नन्ही कलाकार आकांक्षी शर्मा, अंशिका बंसल व किरण कश्यप ने आकर्षक मुद्राओं में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
दुर्गा सांस्कृतिक दल जोंसार के कलाकारों ने जय महाशू देवा की प्रस्तुति पर अपनी लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया तथा सर पर आग जला कर केतली में चाय बनाई और दर्शकों को परोसी। इस प्रस्तुति की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन



लोक कलाकार विमला चौहान, राजीव राजा ने भी पहाड़ी नगमे गाकर दर्शकों को बांधा। स्वर कोकिला शारदा शर्मा ने ‘चम चमा दे हो’, ‘गोरे गोरे छोटुआ...’, आदि लोक गीतों को दिलफेंक अंदाज में पेश किया। कलाकार किशन वर्मा ने चुड़पूरा रे चुड़पूरा, हिमांशी तनवर ने खाई के पान बनारस वाला.., की दमदार प्रस्तुति दी। अंतिम प्रस्तुति में विनोद रांटा ने कुल्लू मनाली लगा मेला.., मुंदरी जुगे न तेरे कानो व मेरे अंगणे में तुम्हारा क्या काम है...आदि अनेकों गीत सुनाकर दर्शकों में जोश भर दिया। इस संध्या के मुख्यातिथि एडीसी हरबंस नेगी रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक संपर्क विभाग के उप निर्देशक मेला राम भारद्वाज, जिला लोक संपर्क अधिकारी बाबू राम चौहान, तहसीलदार देवी सिंह कौशल, डॉ. संदीप शर्मा, सीईओ रविंद्र गुप्ता सहित दर्शक उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें