रोटरी क्लब पांवटा एंव नंज फार्मा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित: संवाद
नांज फार्मा में आयोजित शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान से हम हर वर्ष कई जिंदगियां बचा सकते है : कविता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा इकाई की ओर से नांज फार्मा इकाई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष कविता गर्ग, रोटेरियन अनिल सैनी, नांज फार्मा
के निदेशक मनमीत सिंह व रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि शिविर में 40 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ जिसका मतलब है कि इस रक्त से 40 जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
कविता गर्ग ने कहा कि यह समाज के लिए संदेश है कि बूंद-बूंद से सागर भरता हैं। अगर हम थोड़ा-थोड़ा रक्तदान करते हैं तो पृथ्वी पर कितनी जिंदगियों को जीवन योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए नांज फार्मा निदेशक मनमीत सिंह की पूरी टीम
का आभार प्रकट किय। राकेश गर्ग ने कहा कि इसी तरह से सभी कंपनियों से रक्तदान शिविरों में सहयोग मिलता रहे तो हम कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकते हैं।
संवाद