फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परिवहन निगम के 38 रूट बंद, निगम की 20 बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के 38 रूट बंद, निगम की 20 बसें फंसी
विज्ञापन

भारी बारिश से नाहन डिपो को अबतक 12 लाख की चपत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में मूसलाधार बारिश से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो के 38 रूट बंद पड़े हैं।
इनमें मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों के रूट प्रभावित हुए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की 20 बसें फंसी हुईं हैं। हालांकि निगम की ओर से जहां पर संभावना है, वहां बसें भेजी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


भारी बरसात के चलते अब तक नाहन डिपो को 12 लाख रुपये के करीब नुकसान हो चुका है। रोजाना ढाई से 3 लाख रुपये का नुकसान निगम झेल रहा है।
नाहन डिपो की बसें रोनहाट, लोदिया, थनगा, भवाई-बलीच, द्राबिल, शिलाई, कुफ्टू आदि क्षेत्रों में फंसी है। एनएच समेत लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सहायक बस अड्डा प्रभारी नाहन धमेंद्र सिंह ने बताया कि भारी बारिश से निगम के 38 रूट बंद पड़े हैं। रेणुकाजी, शिलाई आदि क्षेत्रों में निगम की 20 बसें फंसी हुईं हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक निगम काे 12 लाख रुपये के करीब नुकसान हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें