फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुगलांवाला करतारपुर स्कूल के 35 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
मुगतलावा करतारपुर के विजेता खिलाड़ी और स्कूल स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
-छात्र-छात्राओं की जोनल स्तरीय खो-खो, कबड्डी, कुश्ती और जूडो प्रतियोगिता में में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलांवाला करतारपुर के 35 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। स्कूल के खिलाड़ियों ने जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि अंडर-19 बॉयज जोनल टूर्नामेंट में विद्यालय की टीम ने खो-खो में विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं अंडर-19 गर्ल्स जोनल टूर्नामेंट में भी विद्यालय की टीम खो-खो में विजेता रही। अंडर-14 बॉयज ब्लॉक टूर्नामेंट में भी विद्यालय ने खो-खो का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-14 गर्ल्स ब्लॉक टूर्नामेंट में विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, कुश्ती और जूडो में विजेता का खिताब हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन शानदार उपलब्धियों के दम पर विद्यालय ने पांवटा ब्लॉक में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव भी हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य बीआर शर्मा, सीएमसी प्रधान अनिल चौधरी और समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों तथा शारीरिक शिक्षक दलीप सिंगटा को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें