फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह आवाज देने पर भी नहीं जागा। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक की माता करनैल कौर (60) पत्नी स्व. काका सिंह ने पुलिस ब्यान में बताया कि वीरवार रात दस बजे उसका बेटा सुरेंद्र सिंह (34) खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को सुबह 6 बजे उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन आवाज देने के बाद भी नहीं उठा। कमरे में पहुंच कर देखा तो पाया कि वह हिलडुल नहीं रहा था। इसके बाद उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद एएसआई मेहर चंद समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया। मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें