उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में 32 का स्वास्थ्य जांचा
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने लगाया गैर संचारी रोग जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर कार्यालय नाहन में सोमवार को गैर संचारी रोगों को लगाए गए शिविर में 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां व उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में कार्यालय कर्मचारियों के अलावा कार्यालय में काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में डॉ. वसुधा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कौशल्या खुशी, फार्मेसी आफिसर शादाब अनवर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने सेवाएं दीं।
उन्होंने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप के 10, मधुमेह के तीन रोगियों समेत अन्य रोगों से जुड़े 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संवाद