फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने किया मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एबीवीपी इकाई की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 14वें दिन बस स्टैंड पर पर्चे बांटे। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बसों में बैठी सवारियों के साथ बस स्टैंड परिसर में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एबीवीपी के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के 14वें दिन छात्र कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में लोगों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मतदाताओं से 19 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाकर वोट डालने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि वोट डालना मतदाताओं का कानूनी अधिकार है। इस अधिकार का सभी मतदाता बखूबी प्रयोग करें, जिससे मजबूत सरकार बन सके। इस दौरान सभी लोगों को पर्चे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें