फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रांगण से मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गवाना के प्रांगण में मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। अवकाश के दिन इस छत्ते को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को स्कूली छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें 19 छात्र घायल हो गए थे। अब इन बच्चों की सेहत में सुधार है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की एक चार सदस्यीय टीम ने स्कूल का दौरा किया। टीम ने बच्चों के घर जाकर उनका हालचाल भी जाना। इससे पूर्व टीम ने एसएमसी के साथ बैठक भी की। स्कूल के बाहर पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है। इसी छत्ते की मधुमक्खियों ने सोमवार को बच्चों पर अचानक हमला कर दिया था। बीईईओ माजरा वर्षा ठाकुर ने बताया कि सभी 19 बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। स्कूल मैदान में लगे मधुमक्खी के छत्ते को अवकाश के दिन हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में ऐसी घटना दोबारा न हो। इस अवसर पर बीआरसीसी माजरा अजय गुप्ता, सीएचटी रणबीर सिंह, रमेश कुमार सहित एसएमसी प्रधान कमलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें