फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तीन टीमों ने पांवटा और धौलाकुआं के निजी स्कूलों का रिकॉर्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के निर्देशों पर गठित टीमों ने बुधवार को पांवटा और धौलाकुआं क्षेत्र के निजी स्कूलों में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला। अचानक पहुंची टीमों ने स्कूलों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। तीनों टीमों ने करीब एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट फीस, स्टेशनरी, स्टाफ सैलरी व फीस रिकॉर्ड को खंगाला। जिला सिरमौर के निजी स्कूलों में 21 अप्रैल तक इस तरह का निरीक्षण जारी रहेगा। 22 अप्रैल को निदेशक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तीन टीमों ने बुधवार को पांवटा के निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर दिलवर जीत चंद्र, उप शिक्षा निदेशक एलीमेंट्री विपन कुमार और उप निदेशक शिक्षा विभाग इंस्पेक्शन राकेश कुमार शर्मा की टीमों ने एवीएन स्कूल धौलाकुआं, शिवा पब्लिक स्कूल भेहड़ेवाला, द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा, बीकेडी स्कूल, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा, विद्यापीठ स्कूल पांवटा, ग्लोबल अकादमी स्कूल पांवटा, दूनी चंद स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा व त्रिवेणी स्कूल में दबिश दी। स्कूलों के तमाम रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। टीम ने स्कूलों के निरीक्षण में विगत वर्ष व इस वर्ष के फीस ढांचे, एनरोलमेंट, एसएमसी कमेटी की गतिविधियां, ट्रांसपोर्ट चार्जिज, ओवर लोडिंग, किताबें, स्कूल ड्रेस और स्टाफ की सैलरी के बारे रिकॉर्ड जांचा। टीम ने स्कूलों का रिकॉर्ड ले लिया है। विभागीय आदेशों के मुताबिक स्कूल द्वारा बढ़ाई गई फीस का रिकॉर्ड, छात्रों की संख्या, शिक्षकों की संख्या व शैक्षणिक योग्यता, वेतन व उनकी संबद्धता के बारे रिकॉर्ड लिया। सुबह दस बजे से तीनों टीमों का निरीक्षण कार्य शुरू हुआ जो शाम करीब 4 बजे तक चलता रहा। स्कूलों में जमीनी स्तर पर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान टीमों ने स्कूलों में विभिन्न सुविधाओं जैसे स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, पार्किंग, खेलकूद मैदान, बसों में स्टाफ, सीसीटीवी कैमरों, शौचालय की सफाई व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था भी जांची गई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के उप निदेशक (इंस्पेक्शन) राकेश कुमार शर्मा और उप निदेशक एलीमेंट्री विपन कुमार ने कहा कि निजी स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा। 22 अप्रैल तक निजी स्कूलों के निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट निदेशक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें