फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़ा गुलाल, कहीं नाटी तो कहीं डीजे पर धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ददाहू/ शिलाई/राजगढ़/ संगड़ाह (सिरमौर)। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वीरवार को जिले में होली की धूम रही। युवाओं ने जगह-जगह टोलियां बनाकर खूब गुलाल उड़ाया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाने के बाद गले मिलकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर डीजे का भी प्रबंध किया गया था। दिनभर लोग डीजे की धुन पर थिरकते रहे। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी होली की धूम रही। पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर सिरमौरी नाटी का खूब दौर चला।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर खासी रौनक रही। राजगढ़, सराहां, रेणुका, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, सतौन, टिंबी, कालाअंब समेत तमाम क्षेत्रों में लोगों ने होली का पर्व एक-दूसरे को रंग लगाकर मनाया। रंगोत्सव पर कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने ईष्ट देवता का आशीर्वाद लेने के बाद सर्वप्रथम बुजुर्गों को रंग लगाया। इसके बाद गांवों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर युवाओं की टोलियां निकलीं। होली के गीत गाते हुए ये टोलियां जहां से गुजरीं, वहीं रंग जम गया। रास्ते में मिलने वाले हरेक शख्स को होली की बधाई दी गई। श्री रेणुका जी क्षेत्र में रंगों के त्योहार की धूम रही। वन मंडल रेणुका के डीएफओ श्रेष्ठ आनंद के आवास पर पहाड़ी नाटियां डाली गईं। उधर, नाहन शहर में रंगोत्सव पर खूब गुलाल उड़ा। डीजे की धुन पर लोग दिनभर थिरकते रहे। कई फिल्मी तरानों पर ठुमके लगे तो कहीं सिरमौरी नाटी का जोर रहा। नगर परिषद कार्यालय के समीप पक्का टैंक पर नगर परिषद की ओर से होली का आयोजन किया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोगों के साथ खूब होली खेली। उन्होंने रंग दे बसंती चोला...गीत भी गाया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने भी विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को होली की बधाई दी। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सोलंकी ने अपने साथी के निवास पर लोगों संग सिरमौरी नाटी पर खूब ठुमके लगाए। उन्होंने लोगों को रंग लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें