फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के त्रिदेवों ने भरी चुनावी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मेलन हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित किया गया। इसमें भारी संख्या में बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा मंडल के 121 बूथ पालक, 121 बूथ अध्यक्ष और 121 बीएलए सहित करीब 500 भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में दावा किया गया कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांगने वालों को देश की जनता जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने त्रिदेव संगठन के बल पर हर घर तक अपनी पहुंच कायम करेगी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। लोकसभा चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन-रात कार्य करने के लिए कृत संकल्प है। हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर संगठनात्मक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, कुलदीप ठाकुर, ओपी सैनी, देविंद्र अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, महामंत्री प्रीत मोहन शर्मा, ब्रिजेश गोयल, जालम सिंह, मलकीयत, देविंद्र ठाकुर, प्रेम पाल, मनीष चौहान, ज्ञान चंद, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद शुभम सैनी, सरोज बाला, प्रदीप विज, अमर सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिकर के निधन पर जताया शोक
नाहन (सिरमौर)। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने गोवा के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा नाहन मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि परिकर जैसे सादगी पसंद नेता के निधन से देश को भारी क्षति पहुंची है। उनके निधन से जो क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें