फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंप्यूटर केंद्रों से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भी दें सकेंगे कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट कोड 727 की अधिसूचना रद्द करने पर खुशी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सरकारी नौकरियों में वरीयता देने के लिए सरकार के फैसले का प्रदेश तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ ने स्वागत किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने नाहन में पत्रकारों से बातचीत में आम जनता से जुड़े मुद्दों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से जारी पोस्ट कोड 727 के लिए पहले निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों से डिप्लोमा प्राप्त प्रशिक्षुओं को नौकरी में वरीयता न देने का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था लेकिन, अब सरकार ने संबंधित पोस्ट कोड की अधिसूचना को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्मिक विभाग के एक पत्र में कहा गया था कि सरकारी नौकरियों के लिए वही युवा पात्र होंगे, जिन्होंने सरकारी संस्थान से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। इससे प्रदेश के हजारों कंप्यूटर प्रशिक्षुओं में भारी रोष पनपा था। लेकिन, जब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर ने हाल ही में इस शर्त को अधिसूचना में शामिल किया तो कंप्यूटर प्रशिक्षुओं के साथ साथ संचालकों ने संघ का गठन कर सरकार को ज्ञापन सौंपा। अब सरकार ने कार्मिक विभाग के संबंधित आदेश के आधार पर शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को कमीशन ने तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। इस मौके पर कंप्यूटर संचालक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें