फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.., बाईला में फल-फूल रहा नशे का अवैध कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से नशे पर अंकुश लगाने की गुहार
विज्ञापन

समस्या को लेकर बाईला के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नशा मुक्ति कमेटी बाईला ने जिला पुलिस अधीक्षक से बाईला में फलफूल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। मांग को लेकर युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिप सदस्य संतोष कपूर की अगुवाई में वीरवार को एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से मिला। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिप सदस्य संतोष कपूर, नशा मुक्ति कमेटी बाईला के प्रधान हेमंत कुमार, उपप्रधान रिंकू, सचिव अनिल कुमार, राजेश शर्मा, मंगूराम, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रेमपाल, तपेंद्र, संजय चौहान, रमन कुमार, नितपाल, रामपाल आदि ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि ददाहू तहसील के बाईला गांव में पिछले लंबे समय से अवैध नशे का कारोबार चल रहा है। लोगों को अवैध रूप से शराब दी जा रही है, जिसके कारण बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। युवा भी शराब की गिरफ्त में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के कारण पूरी पंचायत बदनाम हो चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को बताया कि क्षेत्र में शराब की सप्लाई कोलर पंचायत से की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि क्षेत्र में चल रहे नशे के इस कारोबार पर शिकंजा कसा जाए। यहां पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें