फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में धूमधाम से मनाया ईद-उल-जुहा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा पर एक-दूसरे के गले मिल दी बधाई
विज्ञापन

पांवटा साहिब/नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नाहन और पांवटा क्षेत्र में शनिवार को ईद उल जुहा बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में नमाज-ए-ईद अदा की गई। मौसम की बेरुखी भी जश्न-ए-ईद के जोश को कम न कर सकी। हालांकि, कुछ स्थलों पर खुले मैदान में सजे पंडाल में पर्व के लिए नमाज अदा करने का आयोजन नहीं हो सका। नाहन की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां और सोशल मीडिया पर भी संदेश भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें