फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 189 बिजली कनेक्शन काटेगा विद्युत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बिजली बिलों का नियमित रूप से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ता सावधान हो जाएं। बिजली बोर्ड ऐसे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। बिजली बिल जमा नहीं करवाने वालों के कनेक्शन मंगलवार को अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। नाहन शहर में बोर्ड ने 189 ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है। 15 दिन के लिए अस्थाई तौर पर कटे कनेक्शन तभी जोड़े जाएंगे, जब बिल अदा होगा। जबकि रि-कनेक्शन आर्डर फीस भी उपभोक्ता को अदा करनी होगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के लाखों रुपये पर उपभोक्ताओं ने कुंडली जमा ली है। नाहन शहर में ही 189 उपभोक्ता ऐसे हैं जो बिल जमा नहीं करवा रहे। जबकि विभिन्न सरकारी विभागों ने भी बिजली बोर्ड के करीब साढ़े चार लाख रुपये दबा रखे हैं। खैर, बिजली बोर्ड ने अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी विभागों को पत्राचार कर बकाया बिल का भुगतान शीघ्र करने को कहा गया है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को मोबाइल मेसेज के माध्यम से बिल जमा करवाने बारे सूचित किया गया था। लेकिन, अभी तक उन्होंने बिल जमा नहीं करवाया। नाहन शहर के 189 ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर अब बिजली बोर्ड कार्रवाई करने जा रहा है।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता आरएस राणा ने बताया कि शहर के 189 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मंगलवार को अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इन उपभोक्ताओं ने कुल 2,54,981 रुपये के बिल जमा नहीं किए हैं। इन्हें मोबाइल मेसेज भेजकर चेतावनी पहले ही दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में यह कनेक्शन अस्थायी तौर पर 15 दिन के लिए काटे जाएंगे। 15 दिन की अवधि में उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के साथ पुन: कनेक्शन लगाने की फीस भी जमा करवानी होगी। इस अवधि में भी यदि बिल जमा नहीं हुए तो उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें