फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील को कॉलर पहनाकर सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
विज्ञापन

रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स ने बनाई कार्यकारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर सुशील शर्मा को वर्ष 2018-19 के लिए कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राणा ने सुशील शर्मा को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। इसके अलावा डॉ. सीएल शर्मा को क्लब का सचिव नियुक्त किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में किए गए कार्यों के बारे में पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राणा ने विस्तार से जानकारी दी। कुलदीप राणा ने कहा कि रोटरी क्लब गरीब लोगों एवं समाज कल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। हाल ही में हरियाणा में आयोजित सम्मान समारोह में रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स को पांच पुरस्कारों से नवाजा गया है। नवनियुक्त प्रधान सुशील अत्री ने कहा कि क्लब एकजुट होकर समाज कल्याण और लोगों के हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा गरीब छात्रा को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए 7200 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। समाजसेवी आशुतोष गुप्ता को क्लब का मानद सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रगति सबलोक, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. सीएल शर्मा, एसएस राठी, राकेश थापा, अजय और अरविंद कपिला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें