फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन क्षेत्र की खड्डों पर 13 पुल बनाने की योजना : बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन निर्वाचन की विभिन्न खड्डों पर 13 वाहन योग्य पुलों को निर्मित करने की योजना है। इनमें से पांच पुलों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि, 27 करोड़ की लागत से बनने वाले पांच पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष तीन पुलों की डीपीआर तैयार की जा रही है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित दो पुलों के उद्घाटन के बाद विक्रमबाग और त्रिलोकपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पहला पुल दो करोड़ लागत से विक्रमबाग के समीप सुकेती-खजुरना सड़क के खैरी का खाला पर बनाया गया है और दूसरा पुल एक करोड़ 50 लाख की लागत से त्रिलोकपुर खड्ड पर अंधेरी-पालियों सड़क के बुड़ियों में बना है। उन्होंने जानकारी दी कि मारकंडा नदी पर देवनी-सलानी सड़क पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मझाड़ा खड्ड पर साढ़े सात करोड़, रूण खड्ड पर साढ़े तीन करोड़, मारकंडा नदी के डिमकी मंदिर के समीप साढ़े तीन करोड़ और कन्यौण खड्ड पर ढाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धन परिवार की महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना आरंभ की गई है। इसके तहत देश की आठ करोड़ निर्धन महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से आरंभ की गई आयुमान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख तक की एक वर्ष में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम विवेक शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें