फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस-युकां कार्यकर्ताओं में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने की भनक लगते ही युकां कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों में खूब छीना झपटी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने गुपचुप ढंग से प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया। इससे पूर्व युकां कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को दोपहर बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के विश्राम गृह में बैठक रखी। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर की।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। चुनाव से पहले किए वायदे 4 वर्षों में पूरे नहीं किए गए हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। आम जनता का पैसा नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विक्रम कोठारी जैसे लोग ले भागे हैं। उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के लोस चुनाव को लेकर कमर कस लें। अपने बूथों व गांव जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता तक पहुंचाएं। बैठक के बाद युकां कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। पीएम मोदी का पुतले को लेकर पुलिस-युकां कार्यकर्ताओं में काफी देर तक खींचतान चली। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने व छीनने के काफी प्रयास किए लेकिन पुलिस पुतला छीनने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस इंतजार अली, प्रदेश सचिव यशवंत जिल्टा, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, लोकसभा अध्यक्ष संजय ठाकुर, लोकसभा सचिव राहुल चौहान, लोकसभा सचिव शशि कपूर, बीडीसी सदस्य परमिंद्र, मुशर्रफ हाश्मी, शराफत, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, नरेंद्र परमार, अजय चौहान, अखिल चौहान, सचिन ठाकुर, महेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें