फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस के कर्मचारियों को ईपीएफ की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भारत सरकार के नियमानुसार 12 प्रतिशत ईपीएफ मिलेगा। इसके अतिरिक्त इन कर्मचारियों को पहली अप्रैल, 2017 से बढ़ी हुई दैनिक मजदूरी की दरों का बकाया भुगतान भी किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी में कुल 13 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को ईएसआई के माध्यम से चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी जिसके लिए कर्मचारी के वेतन से 1.67 प्रतिशत ईएसआई की कटौती की जाएगी ताकि इन कर्मचारियों को अपना उपचार करवाने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर 8 मई को जिला परिषद भवन के हॉल में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त रैफल ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें विजेताओं को आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सभी आजीवन एवं अन्य सदस्यों से आग्रह किया इस समारोह को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव रेडक्रॉस सोसायटी एसएस राठौर, गैर सरकारी सदस्य नसीम मोहम्मद दीदान, डॉ. एसके सबलोक, याकूब बेग सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें