फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जांच अधिकारी बदलने पर भी कार्रवाई शून्य 15-14-54

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
द त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा में करोड़ों के घोटाले के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लिहाजा, सहकारी सभा में जीवनभर की गाढ़ी पूंजी के लिए ग्रामीण आज भी चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस मामले में न तो पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर पाई है और न ही जांच अभी आगे बढ़ी है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच में जुटे तीन पुलिस अधिकारियों को भी बदला जा चुका है। ऐसे में ग्रामीणों का प्रशासन व पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा में बीते साल ढाई करोड़ रुपये के करीब गबन मामले का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन

हालांकि, उस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सभा के सचिव को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभा की ओर से पुलिस थाना कालाअंब में भी धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया लेकिन पुलिस की जांच इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि, आरोपी की जमीन व अन्य जायदाद को भी अटैच कर दिया है। त्रिलोकपुर में सभा पिछले 40 साल से काम कर रही है, जिसमें लोगों की अमानतें जमा है।
सहकारी सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि एक साल में विभाग व प्रशासन के आश्वासनों के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में जयपाल सिंह के 91 लाख, राजेंद्र सिंह एंड ब्रदर्स के 32 लाख, जोगिंद्र सिंह(स्वयं) के 14 लाख, मंगल सिंह के 26 लाख, बनारसी दास के 10 लाख, गुरूनाम सिंह के 6 लाख, कुलदीप के 6 लाख आदि लोगों की जीवन की गाढ़ी पूंजी जमा है। एक साल से वह विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उधर, सोसायटी के जांच अधिकारी ब्रिजेंद्र कंवर ने बताया कि उनकी ओर से सारी जांच लगभग पूरी है। लाइबिलिटी फिक्स करने के बाद अब 692 की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभाग को पुलिस का सहयोग अपेक्षित है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि फिलहाल उनके नोटिस में मामला नहीं है। मामले की छानबीन करवा कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें