फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां में 31 दिव्यांगों को किए प्रमाण पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां में 31 दिव्यांगों को जारी किए प्रमाण पत्र
सिविल अस्पताल सराहां में शुक्रवार को विकलांगता शिविर आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। सिविल अस्पताल सराहां में शुक्रवार को विकलांगता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सराहां सिविल अस्पताल 100 बैड का हो गया है। इसके अनुसार यहां डॉक्टरों के पद स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। लिहाजा इस मामले को आगामी कैबिनेट में सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि 100 बैड के हिसाब से अस्पताल में डॉक्टरों के पद भी स्वीकृत किए जा सकें।
उन्होंने कहा कि आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है। इस अस्पताल पर तीस पंचायतों के लोग निर्भर हैं। शिविर में कुल 66 दिव्यांगों की जांच की गई, जिसमें 31 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ पच्छाद डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि शिविर में 25 शारीरिक, मानसिक, दृष्टि बाधित और श्रवण दोष के 2-2 अपंगता प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा समेत डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें