ओवर लोडिंग ट्रैक्टरों और ट्रक को किया 3.09 लाख जुर्माना
एआरटीओ सोना चौहान ने गोबिंदघाट बैरियर पर ओवर लोडिंग वाहनों पर कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर गोबिंदघाट बैरियर पर ओवर लोडिंग वाहनों पर शिकंजा कस दिया गया है। इस दौरान चार ट्रैक्टर और एक ट्रक संचालक को कुल 3.09 लाख जुर्माना किया गया है। इसमें दो ट्रैक्टर और एक ट्रक ने 1.46 लाख जुर्माना जमा करवा दिया है। जुर्माना जमा नहीं करवाने वाले वाहनों को कंपाउंड किया गया है।
एआरटीओ सोना चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब के गोबिंदघाट बैरियर से गुजरने वाले ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है जिसमें बाहरी राज्यों के पांवटा साहिब के गोबिंदघाट बैरियर पर पहुंचे 4 ट्रैक्टर व एक ट्रक ओवर लोडिड पाए गए। इनमें निर्धारित भार से कही ज्यादा सामग्री लदी पाई गई।
उन्होंने कहा कि इन वाहन संचालकों को कुल 3.09 लाख जुर्माना किया है। इसमें से दो ट्रैक्टर और एक ट्रक संचालक ने 1.46 लाख जुर्माना राशि जमा करवा दी है। जबकि दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जुर्माना राशि जमा करवाए जाने पर ही छोड़ा जाएगा।
एआरटीओ सोना चौहान ने कहा कि ओवरलोडिंग किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। इससे प्रदेश सरकार का टैक्स चोरी होता है। साथ ही सड़क हादसों की आशंका भी काफी ज्यादा बढ़ती है।
संवाद
...