फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर, एक साथ आए 29 मामले

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 29 मामले सामने आए हैं। हालांकि 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, बावजूद इसके कोरोना के एक साथ इतने मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़नी शुरू हो गई। विभागीय जानकारी के अनुसार सोमवार को 271 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 242 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 29 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर के अंतर्गत लिए गए 24 सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत 247 सैंपल जांचे गए। इनमें 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सोमवार को 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने और लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें