चयनित 26 खिलाड़ियों का आज से होगा प्रशिक्षण
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित ट्रायल के बाद जिले की टीम के लिए चयनित 26 खिलाड़ियों को वीरवार से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ महासचिव राजेंद्र सिंह बब्बी ने कहा कि दस मई से ऊना में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें सिरमौर टीम पांच मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक मई से जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। .........संवाद