फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई क्षेत्र का 24 वर्षीय युवक पांवटा साहिब से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब से शिलाई का 24 वर्षीय युवक लापता
विज्ञापन


12 सितंबर की सुबह भाई को किया था अंतिम फोन, परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर के शिलाई उपमंडल का 24 वर्षीय युवक पांवटा साहिब से लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पांवटा साहिब पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत बाम्बिल के गांव कांडोलाणी निवासी अतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह उर्फ आशु 12 सितंबर की सुबह पांवटा साहिब से लापता है। उसी दिन सुबह राजेंद्र ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने छोटे भाई गोविंद को अंतिम बार फोन किया था। इसके बाद उसने परिवार के किसी सदस्य से न तो फोन पर संपर्क किया और न ही कोई संदेश भेजा।
परिजनों ने अपने स्तर पर राजेंद्र की कई स्थानों पर तलाश की और उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अतर सिंह ने पुलिस और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को राजेंद्र सिंह उर्फ आशु के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें