फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में कृषि पर खर्चे 25 करोड़ : विनय

Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
खेतों में किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। गत तीन वर्षों के दौरान सिरमौर जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर 25 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है जिससे करीब 40 हजार किसानों को फायदा हुआ। सीपीएस विनय कुमार बेचड़ का बाग में जन संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए 111 करोड़ रुपये की डॉ. वाईएस परमार किसान स्वरोजगार योजना आरंभ की गई है। इसके तहत पॉलीहाऊस लगाने के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। सीपीएस ने किसानों का आह्वान किया कि वह वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीके से खेती करें। इसके लिए सरकार द्वारा उन्नत किस्म के बीज, उपकरण, उर्वरक इत्यादि उपदान पर प्रदान किए जा रहे हैं।


उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह सरकारी नौकरी के पीछे न भागकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। कहा कि बेचड़ का बाग इस क्षेत्र की 12 पंचायतों का केंद्र है। इस स्थल को प्रशासनिक दृष्टि से विकसित करने के लिए आम जनता से जुड़े कार्यालयों को खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेचड़ का बाग क्षेत्र की समस्याओं के बारे वह भलीभांति परिचित है जिसके समाधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धारटीधार और सैनधार के केंद्र स्थलों में विश्राम गृह निर्मित करने के लिए मामला सरकार के साथ उठाया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के प्रवास पर आने वाले अधिकारियों को ठहरने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष हिमफेड अजय बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में सिरमौर जिला में विकास की नई इबारत लिखी गई है। जिला में एक एसडीएम कार्यालय शिलाई, ददाहू और नौहराधार उप तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील और तीन नई उप तहसीलें खोल कर लोगों को राहत प्रदान की गई है।
 इस अवसर पर पंचायत प्रधान सतपाल मान, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, जिप सदस्य श्यामा ठाकुर,  निदेशक कृषि विकास बैंक मित्र सिंह तोमर, किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप तनवर, सीपीएम के विश्वनाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें