फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला संपन्न होने पर भी नहीं हट रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला समाप्त होने पर भी नहीं हटे दुकानदार
विज्ञापन

पांवटा के होला मोहल्ला को सजी थीं दुकानें
श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा होला मोहल्ला 30 मार्च को समाप्त हो चुका है लेकिन, मस्जिद गली से मिनी सचिवालय और गुरुद्वारा जाने वाले संपर्क मार्ग से अभी भी कई दुकानें नहीं हटाई गई हैं। इससे श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, स्थानीय लोगों के कारोबार पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है।
पांवटा निवासी मीत सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनिल चौहान, स्वाति, रमेश शर्मा, अखिल शर्मा, प्रेम सिंह, भरत ठाकुर, अनिता, रेखा, दिनेश शर्मा और सुमन का कहना है कि मेला समाप्त हुए चार दिन हो चुके हैं लेकिन, अभी भी मस्जिद गली से अस्पताल से इंदिरा मार्केट होकर गुरुद्वारा को जाने वाले संपर्क मार्ग से कई दुकानों को नहीं हटाया गया है। सड़क किनारे सजाई गई दुकानों के कारण पैदल जाने वाले राहगीरों समेत वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से पर्यटकों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को गुरुद्वारा और मिनी सचिवालय तक जाने में दिक्कतें आ रही है। गुरुद्वारा के बाहर श्रद्धालुओं के लिए बनी पार्किंग से भी कई दुकानों को अभी हटाया जाना बाकी है। उधर, पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि मेला समाप्त होने के बाद दुकानदारों को दुकानें हटाने के लिए कहा गया है। टीम भेज कर सभी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पांवटा अस्पताल से लेकर गुरुद्वारा तक के संपर्क मार्ग से सभी दुकानों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद मैदान बन गया पार्किंग
पांवटा होली मेले के दौरान स्वर्गधाम के समीप और एनएच-07 के किनारे मंदिर परिसर के पास पार्किंग व्यवस्था की गई थी। अब मेले का समापन होने के बावजूद पार्किंग मेला मैदान में धड़ाधड़ हो रही है। कुछ वर्ष पहले ही लाखों का बजट शहर के एकमात्र खेल मैदान के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जा चुका है लेकिन, अब पार्किंग के चलते इस मैदान की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें