फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार सिंह मामले के दोषियों को मिले कड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
केदार सिंह मामले के दोषियों को मिले कड़ी सजा
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका के पूर्व विधायक हृदय राम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर शिलाई क्षेत्र से संबंध रखने वाले केदार सिंह जिंदान की कथित हत्या मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगीन मामलों से प्रदेश सरकार की छवि को गहरा धक्का पहुंच रहा है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के बारे में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जातिवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा न देकर शांतिपूर्ण तरीके से मामले से संबंधित ठोस कार्रवाई को अंजाम दिया जाए, जिससे जन भावनाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार की छवि पर भी कोई दाग न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें