फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजली और मुस्कान को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजलि और मुस्कान को बेस्ट एथलीट का खिताब
विज्ञापन

देवना थनगा में छात्राओं की खेलों का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय देवना थनगा में चल रही नौहराधार जोन की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद स्पर्धा बुधवार को संपन्न हो गई। इसका समापन खेलकूद की प्रभारी मधु पुंडीर ने किया। स्पर्धा में आलराउंड बेस्ट का खिताब चाडना स्कूल के नाम रहा। जबकि, अन्य मुकाबलों में कबड्डी में पुन्नरधार स्कूल, वॉलीबाल में चाडना और खो-खो में देवामानल स्कूल ने जीत दर्ज की। दौ सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में देवामानल स्कूल की तनवी ने जीत दर्ज की। रिले दौड़ में नौहराधार स्कूल ने पहला, चौरास ने दूसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में नौहराधार की अंजलि ने पहला, जबकि चौरास स्कूल की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में देवना थनगा की छात्रा संजना ने पहला और नौहराधार की कविता ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा तनुजा ने पहला, देवानामल स्कूल की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में चाडना स्कूल की वंशिका और भराडी स्कूल की काजल ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक स्पर्धा में चौरास स्कूल की मुस्कान और घंडूरी स्कूल की महक ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलीट स्पर्धा में नौहराधार स्कूल की अंजलि और चौरास स्कूल की मुस्कान को बेस्ट एथलीट चुना गया। लोकनृत्य में भराडी प्रथम, चाडना द्वितीय स्थान पर रहा। एकांकी में चाडना ने पहला, चौरास मिडल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में चाडना ने पहला और भराड़ी मिडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में 16 स्कूलों की 210 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगराज समेत सभी स्कूलों से आए प्रभारी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें