फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में अवैध शराब की आठ भट्ठियां की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन विभाग की टीम ने खारा के जंगलों में मंगलवार को छापामारी की। इस दौरान अवैध कच्ची शराब की जंगल में चल रही आठ भट्ठियों और लाहन के ड्रमों को नष्ट किया गया। इस दौरान वन विभाग टीम के साथ माजरा थाना पुलिस जवान भी साथ रहे। आरओ पांवटा हर्ष मोहन ने कहा कि खारा और टोका के जंगलों में अवैध शराब की भट्ठियों के फिर से कुछ स्थानों पर शुरू होने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद बीओ ग्यार सिंह, वन रक्षक सुरजीत सिंह, अनिता देवी, अजय कुमार और बलबीर सिंह की टीम को संदिग्ध वन क्षेत्रों के खारा और टोका वन बीटों में भेजा गया। मंगलवार को माजरा पुलिस थाने से मुख्य आरक्षी यशपाल और जसविंदर भी टीम के साथ रहे। संयुक्त टीम ने दोनों वन बीटों में आठ चलती अवैध शराब की भट्ठियों व लाहन के ड्रमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के घने जंगलों में छापामारी से पहले ही अवैध शराब माफिया मौके से फरार हो चुके थे। इससे पहले भी माजरा पुलिस व वन विभाग की टीम कई बार इस घने जंगल में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम चला चुकी है। लेकिन कुछ माह अवैध शराब माफिया चुप्पी साधने के बाद फिर से सक्रिय हो जाता है। उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खारा व टोका के जंगलों में इस तरह की मुहिम पहले भी चलाई गई थी। अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें