फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली ट्रक लेकर घरों को लौटे चालक

विज्ञापन
truck strike
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। एआईएमटीसी की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुके बाहरी राज्यों के ट्रक ऑपरेटर अपने घरों को लौटने लगे हैं। मंगलवार को कालाअंब, खैरी, जोहड़ों और मोगीनंद क्षेत्र से करीब 50-60 बाहरी राज्यों के ट्रक खाली ही वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि अनिश्चितकाल हड़ताल के कारण सड़कों पर जहां-तहां खड़े ट्रक ऑपरेटरों को भारी परेशानी हो रही है। गाड़ियों को ज्यादा लंबे समय तक पार्क करने के लिए उपयुक्त स्थान का अभाव है। वहीं, सड़कों पर रातें गुजारनी भी चालकों के लिए मुश्किल भरी साबित हो रही हैं। इसके चलते ट्रक आपरेटर धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौटने शुरू हो गए हैं। ट्रक चालक गुरबख्श, तरनजीत, राम बहादुर, बाबूलाल आदि ने बताया कि सड़कों पर रातें काटने से बेहतर है कि घर वापसी की जाए। क्योंकि हड़ताल के कारण न माल ले जा पा रहे हैं और न ही ज्यादा दिन सड़कों पर रातें गुजारना संभव है। हड़ताल समाप्ति के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे। कालाअंब के ट्रांसपोर्टर परमीत सिंह ने बताया कि एआईएमटीसी की देशव्यापी हड़ताल अभी जारी है। इसलिए उद्योगों से बाहरी राज्यों के लिए कोई गाड़ी नहीं भेजी जा रही। हिमाचल की सीमा में ही गाड़ियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें