कालाअंब संस्थान में दिए मेमोरी बढ़ाने के टिप्स
नाहन (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के नर्सिंग कॉलेज में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें मेमोरी किंग पवन पबाना ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि हिमालय संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्यातिथि ने उपस्थित विद्यार्थियों को मेमोरी बढ़ाने के टिप्स दिए। इस मौके पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल अमृता कपूर, सहायक प्रोफेसर सारिका, अनुपमा शर्मा, अन्नू रानी, मुकेश कुमार बैरवा, रेनू बाला, मोनिका, सुरभि, प्रियंका शर्मा, रचना चौधरी, पूजा सैनी, राखी, कल्पना, मेनका, श्वेता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---
--तन्हा