फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगल रहे सूर्यदेव, तापमान 42 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)।
पांवटा में पिछले 3 दिनों से सूर्यदेव खूब आग उगल रहा है। झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी में लोगों को पैदल चलना कठिन हो गया है। लोग छांव तलाश रहे हैं। शीतल पेय पदार्थों से गला तर करने को दौड़ रहे हैं। मंगलवार दोपहर के बाद आसमान से जैसे आग बरसी। बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों व नौनिहालों पर पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के चलते लू चलने के आसार बन गए हैं। पांवटा साहिब का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
पांवटा निवासी निखिल कपिल, जुल्फकार अली, मनिंद्र सिंह, यशपाल राणा, नीना, मोहनीश मोहन, अनिल अत्री, कमलेंद्र कौर, श्यामा, सुभाष राणा, बाला शर्मा, कपिल तोमर, मीरा कंवर, सतवंत सिंह, कमलेश शर्मा, जगदीश तोमर व बबीता ने कहा कि तीन दिनों से पारा 40 के पार चला गया है। सोमवार व मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है जिससे उमस, लू के थपेड़े व गर्मी से आम जनजीवन बेहाल नजर आ रहा है। गर्मी का असर व्यापार पर भी नजर आने लगा है। पांवटा के बाजार में दिन के समय रहने वाली चहल पहल कम हो चली है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों व नौनिहालों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय हल्का बिजली कट लगने से भी लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे में एसी, कूलर, पंखे के सहारा गर्मी से बचने को लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स...
खानपान का ध्यान रखें और लू से बचाव करें: डॉ. सहगल
सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल का कहना है कि गर्मियों में बच्चों व बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। तेज धूप में कम से कम बाहर निकलें। बाहर निकलने पर धूप से बचाव करें। पानी ज्यादा पीएं। बच्चों की तबीयत खराब होने पर शिशु रोग विशेषज्ञ से उपचार करवाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें