फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को ट्रेफिक नियमों की जानकारी होना जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत अजौली में पुलिस सामुदायिक योजना के तहत बैठक हुई। पुुलिस व जनता के बीच आपसी समन्वय व ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिला मंडल व नवयुवक मंडल प्रतिनिधियों व सदस्यों को जागरूक किया गया।
बुधवार को अजौली पंचायत घर में कार्यक्रम हुआ जिसमें राजबन पुुलिस थाने से मुख्य आरक्षी संजीव कुमार व एचएचसी रामकुमार की टीम पहुंची। टीम सदस्यों ने बताया कि भारत में हर वर्ष करीब डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते व करीब 5 लाख घायल होते हैं। हिमाचल में हर वर्ष करीब 13 सौ की मौत व साढ़े 7 हजार लोग हादसों में घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने, यातायात नियमों का पालन करने पर मंथन किया गया। बैठक में कहा गया कि हादसा होने पर तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान ममता चौधरी ने सभी का स्वागत किया व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आभार जताया। पंचायत व क्रांति चेतना नवयुवक मंडल अजौली इस तरह के जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करवाते रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ममता चौधरी, सचिव सलिंद्र कुमार, क्रांति चेतना नवयुवक मंडल प्रधान सुनील चौधरी, महासचिव लखबीर सिंह, अशोक कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अश्वनी देवा, गुरमीत कौर, नीलम कुमारी, कमलेश कुमार, धनी राम, शेर सिंह, मंजूर अली, केहर सिंह, विजय कुमार, सतवीर सिंह व अशोक समेत नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें