फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रेणुका जी में धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

विज्ञापन
RENUKAJI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी तीर्थ में परशुराम जयंती समारोह 17 से 19 अप्रैल के बीच श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। रेणुका विकास बोर्ड की ओर से देवताओं को विधिवत निमंत्रण भेजे गए हैं।
मंगलवार को नायब तहसीलदार ददाहू नरोत्तम लाल गौड़ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समारोह के आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार की गई। जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर 17 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा दोपहर बाद ददाहू के तहसील प्रांगण से आरंभ होकर सांझ ढलने से पूर्व रेणुका जी तीर्थ में प्रवेश करेगी जहां देवताओं को मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। शोभा यात्रा में दो देवता अपनी हाजिरी भरेंगे। जबकि रात्रि को भजन संध्या होगी जिसमें कलाकार ओम प्रकाश भारती अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

जबकि 18 अप्रैल को सुबह हवन यज्ञ के पश्चात खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। रात को दूसरी भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें प्रेमचंद बाउनल एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगी। 19 अप्रैल को देवताओं की विदाई के पश्चात जयंती समारोह का समापन होगा। नायब तहसीलदार ने क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों व विभागों के अधिकारियों को इस समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

खेलकूद में विजेता टीम को भगवान परशुराम अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस मौके पर ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग, सीईओ रविंद्र गुप्ता, एएसआई मेहरचंद, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, अधीक्षक राजेश शर्मा, कुलभूषण गोयल, वीरेंद्र सिंह व माता राम सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें