सिरमौर के 1,83,250 बच्चे 19 को खाएंगे एलबेंडाजोल दवा
राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस को लेकर सभी प्रबंध पूरे : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में 19 फरवरी को 1,83,250 बच्चों को पेड़ के कीड़े मारने वाली एलबेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला के सभी सरकारी, निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एलबेंडाजोल (कीड़ा नाशक) दवा खिलाई जाएगी।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि जो बच्चे राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस के दिन दवाईं खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 24 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी। जिला सिरमौर में 10260 बच्चे जिनका दाखिला स्कूलों में नहीं है और 4023 बच्चे जो आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दवाई खिलाने का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि बच्चों में खून की कमी होने से अनेकों प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं। इसलिए बच्चों में क्रीमी नियंत्रण होना आवश्यक है। एक साल से दो साल के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधी गोली, जबकि दो साल से 19 साल के बच्चों को एलबेंडाजोल की 400 मिलीग्राम की गोली खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में खून की कमी का पूर्ण होना और पोषण स्तर में सुधार और बच्चों में सीखने की क्षमता के साथ-साथ कार्य क्षमता बढ़ती है। बच्चों को साल में दो बार एलबेंडाजोल की गोलियां अवश्य खिलाई जानी चाहिए ताकि बच्चों का शरीर स्वस्थ रह सके।
-------
---हितेश