फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई स्कूल की दो छात्राएं बनी राज्यस्तरीय परेड़ का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयंसेवी छात्राओं के राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंची छात्राओं का स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा ने बताया कि स्कूल की साधना पांडे व शालू नेगी ने राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों ने पहले सोलन जोन के युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया जिसके बाद इन दोनों का चयन ऊना के चिंतपूर्णी में आयोजित पीआरडी शिविर के लिए हुआ। यहां से उनका चयन शिमला में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय परेड के लिए किया गया। इस मौके पर टीआर शर्मा, सोहन सिंह छिंटा, जवाहर देसाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें