फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन की धरोहर इमारतों के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
सिरमौरी हुकमरानों की राजधानी रहे नाहन शहर की धरोहर इमारतों के दिन बहुरने की उम्मीद बंध गई है। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ ही नाहन को हैरिटेज सीटी का दर्जा दिलाने के लिए प्रशासन जल्द कवायद शुरू करेगा।

सिरमौर के नए उपायुक्त ललित जैन ने कहा है कि यहां की ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शहर को हैरिटेज सीटी बनाने की भी कवायद शुरू की जाएगी। स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ललित जैन ने कार्यभार संभाल लिया है। डीसी ने कहा कि समाज में गलत कार्य करने वालों को रोकने के साथ ही लोगों को सूचना देना और समाज को जागरूक करना मीडिया का दायित्व है। इसे वह बखूबी निभा रहे हैं। कभी स्वयं पत्रकार रहे ललित जैन ने कहा कि उनके दादा राम लाल भी एक समाचार पत्र के पत्रकार थे। पिता शशिपाल आज भी पत्रकारिता कर रहे हैं। राजनीतिक शास्त्र में बीए ऑनर, एलएलबी करने वाले ललित 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सूचना एवं प्रौद्योगिकी के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

डीसी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें जानकारी मिली कि सिरमौर में सड़कों की हालत खस्ता है। शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं। लिहाजा, इसे दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद के अधिकारी को ही अपने कार्यालय में तलब किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि नाहन शहर के ठोस एवं तरल कूड़ा कचरा के प्रबंधन के लिए योजना तैयार करने के साथ-साथ भूमि का भी चयन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि शहर के सभी व्यापारियों को अपनी दुकान के साथ कूड़ेदान रखने के बारे भी निर्देश दिए जाएं। व्यापारियों को यह भी सलाह दी जाए कि दुकानों से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा कचरा नगर परिषद द्वारा स्थापित कूड़ेदानों में ही डाले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें