फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन शहर की सड़कों पर गड्ढे, अधिकारी बेखबर

विज्ञापन
शहर की सड़कें अब पहले जैसी चकाचक नहीं रही। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पंकज तन्हा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर की सड़कें अब पहले जैसी चकाचक नहीं रही। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। जो दुर्घटना का न्योता दे रहे हैं। उपायुक्त कार्यालय के बाहर कुछ महीने पहले हुई टारिंग भी उखड़ गई है। जबकि सीवरेज के लिए हुई सड़क की खुदाई से पड़े गड्ढे भी जस के तस पड़े हैं।

शहर में बिछाई पानी की लाइनों में हो रही लीकेज से जगह-जगह टारिंग उखड़ रही है तो कई स्थानों पर लीकेज रोकने के लिए की खुदाई जस की तस है। सड़कों को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही लोनिवि। नगर परिषद भी इन सड़कों को सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। गुन्नुघाट-कच्चा टैंक सड़क पेयजल पाइपों की लीकेज के कारण गड्ढों में बदल गई है। न तो यहां पाइपों की लीकेज को ठीक किया जा रहा और न ही गड्ढों का भरा जा रहा है। यही हाल आईपीएच विभाग के कार्यालय के समीप बनी सड़क का है। इसके अलावा नया बाजार, महिमा लाइब्रेरी के निकट बनी सड़कों व नगर परिषद नाहन के अधीन आने वाले संपर्क मार्ग भी बदहाल दशा में हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट को जाने वाली सड़क की खुदाई आईपीएच विभाग ने की है। इस कारण गड्ढे पड़ गए हैं। आईपीएच को नोटिस जारी कर उसे अविलंब दुरुस्त करने को कहा गया है। अन्य सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

लोनिवि के एक्सईएन अनिल भारद्वाज ने बताया कि गुन्नुघाट-कच्चा टैंक पर कई जगह पेयजल पाइप की लीकेज है। उसके दुरुस्त होने पर ही उसका पैचवर्क किया जाएगा। इसके लिए आईपीएच विभाग को पत्राचार किया है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के एसडीओ आशीष राणा ने बताया कि पेयजल योजनाओं की पाइपें दशकों पुरानी हैं। जो सड़ने के कगार पर हैं। यह पाइपें पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही हैं। एक जगह से ठीक करने पर दूसरी जगह से फट रही हैं। ऐसे में इन पाइपों को बदलने के लिए बजट की मांग की गई हैं। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें