भारतियों और अफ्रीकियों में हुआ फ्रेंडली मैच
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कांगड़ा में हुई इंटर कॉलेज फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब पांवटा कॉलेज ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल में पांवटा टीम ने ऊना के अंब कॉलेज टीम को 2-0 से हराया।
पांवटा पहुंचने पर विजेता टीम का कॉलेज प्राचार्य व स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केवी सिंह व फिजिकल एजूकेशन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जफर अली ने बताया कि टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सिरमौर का नाम रोशन किया है।
टीम की इस सफलता में फुटबाल कोच डॉ. अनुज शर्मा व विनोद शंकर का टीम को तराशने में विशेष सहयोग रहा है।