फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेती का आरोपी 15 तक पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विस क्षेत्र के खैरी चांगन गांव में अफीम की खेती करने के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रेणुका पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को एसआईयू की टीम ने ददाहू के साथ लगते खैरी चांगन गांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने अफीम के 1354 पौधों को बरामद करने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा साढ़े 9 किलो भुक्की भी आरोपी के घर से बरामद की गई थी। एएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अफीम की खेती के मामले में आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 16 अप्रैल को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ करके मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें