फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बुजुर्गों को अब निशुल्क वाहन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर के बुजुर्गों को अब एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर में दाएं-बाएं जाने के लिए उन्हें निशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। आस्था वेलफेयर सोसायटी ने बुजुर्गों को सुविधा देने की यह नई पहल शुरू की है। इससे पहले सोसायटी की ओर से शहर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों को महज 15 रुपये में भोजन की सुविधा दी गई है। शनिवार को वाहन सुविधा भी मिल गई। सालों से दिव्यांग बच्चों के कल्याण में जुटी आस्था वेलफेयर सोसायटी अब बुजुर्गों को भी हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है। शुरुआती चरण में खाने की सुविधा सिर्फ उन्हीं बुजुर्गों को मिल पाएगी, जो घर में अकेले रहते हैं। आस्था वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सोसायटी का मकसद सीनियर सिटीजन की सेवा करना है, जिसके तहत यह दोनों कार्य शुरू किए गए हैं। खास बात यह भी है कि खाने में जहां बुजुर्गों को अलग-अलग तरह के लजीज पकवान खाने को मिलेंगे, वहीं ट्रैवलिंग सुविधा के दौरान गाड़ी के भीतर भी पानी, बिस्किट और फर्स्ट एड की सुविधा मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

शहर में न तो ऑटो सुविधा है और न कोई रिक्शा की। ऐसे में बुजुर्गों को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऐसे में निशुल्क वाहन की सुविधा शुरू होने से बुजुर्गों में खुशी की लहर है। मुफ्त यात्रा सुविधा और टिफिन सर्विस शुरू करनेे के लिए शहर के बुजुर्गों ने सोसायटी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें