फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन से लापता युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत डोबर खड्ड के जंगल में कोटड़ी व्यास निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। यह युवक तीन मार्च से लापता था। युवक की बाइक डोबर खाले में छिपाई हुई मिली थी। परिजनों ने युवक के लापता होने की शिकायत माजरा थाना में कर दी थी। जंगल में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त समेत माजरा पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची। वहीं एसएफएल जुन्गा लैब की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पोस्टमार्टम और लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब उपमंडल के गांव कोटरी ब्यास का निवासी नंदी राम (35) पुत्र खुशी राम तीन मार्च को लापता हो गया था। परिजनों नेे अपने स्तर पर उसे तलाश किया। युवक की मोटरसाइकिल गांव से करीब दो किमी दूर डोबर खाले में जंगल में छुपाई हुई मिली थी। जंगल जाने वाले ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा, जिसके बाद एएसपी सिरमौर और माजरा पुलिस थाने में सूचना दे दी। एएसपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जंगल से युवक का शव बरामद हुआ। कोटड़ी व्यास निवासी परिजनों ने युवक की पहचान कर ली है लेकिन, परिजनों और ग्रामीणों ने रहस्यमयी ढंग से नंदी राम के लापता होने और मौत पर संदेह जताया है। इस मामले की गहनता से जांच की मांग उठाई गई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसएफएल जुन्गा की रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। एएसपी ने कहा कि जंगल से कोटड़ी ब्यास निवासी नंदी राम (35) पुत्र खुशी राम का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जुन्गा से एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें