अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या प्रो. निर्मल कमल ने किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मार्चपास्ट में एनएसएस के छात्रों ने पहला, रेड रिबन क्लब ने दूसरा और रोवर्स एंड रेंजर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ललित और मोनिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। अंतिम परिणामों में छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में करण पहले, कुलदीप दूसरे और कमलेश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबीकूद प्रतियोगिता में अलीशा, ऊषा और पूजा ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। छात्रों की ऊंची कूद में रवि, कमलेश, राहुल, विपिन, जबकि लड़कियों की ऊंची कूद में अलीशा, ऊषा और पूजा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की डिस्कस थ्रो में पंकज, ललित व मनोज, लड़कियों की डिस्कस थ्रो में पूजा, निशा और नीलम, छात्रों की शॉटपुट में पंकज, मनोज व कुलदीप, लड़कियों की शॉटपुट में पूजा, अंजना और नीलम ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
लड़कों की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करण, राहुल और कमलेश, दौ सौ मीटर दौड़ में ललित, तनवीर और राजेश, चार सौ मीटर दौड़ में ललित, राजेश और विवेक, आठ सौ मीटर दौड़ में सचिन, रोहित और ललित, 15 सौ मीटर दौड़ में पंकज, कमलेश व पंकज, पांच हजार मीटर दौड़ में रविंदर, कमलेश और पंकज ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका, प्रियंका और श्यामा, दौ सौ मीटर दौड़ में मोनिका, रिम्पी व डिंपल, चार सौ मीटर दौड़ में मोनिका, अंजना व निशा, आठ सौ मीटर दौड़ में सुषमा, करिश्मा व अलीशा, 15 सौ मीटर दौड़ में रविंदर, कमलेश व पंकज ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।