फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह की दर्जनों पंचायतों में 15 घंटे का रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की दर्जनों पंचायतों में शुक्रवार शाम से 15 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। लिहाजा, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी। इसके अलावा समूचे क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से विद्युत बोर्ड अघोषित कट लगा रहा है।
विज्ञापन

बिजली की लगातार आंख मिचौली के चलते क्षेत्र के लोगों में बोर्ड के खिलाफ रोष है। रोजाना दिन व रात में दर्जनों कट लग रहे हैं। दिन में कई बार दो दो घंटे के लिए विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है। इसके चलते सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिना बिजली के लोगों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल मुख्यालय होने के चलते यहां पर निर्वाचन क्षेत्र के अधिकतर लोग अपने सरकारी कार्य करवाने के लिए आते हैं, लेकिन बिजली बोर्ड की लापरवाही व लचर कार्यप्रणाली के चलते भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता केके सहगल ने विद्युत सब डिविजन में कर्मचारियों की कमी को लेकर सुविधा देने में असमर्थता जताई। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र को दो कनिष्ठ अभियंता देख रहे हैं। इसके बावजूद भी विद्युत बोर्ड लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें