फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पियक्कड़ वाहन चालकों से वसूला तीन लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ राजगढ़ अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को न्यायाधीश नवकमल की अदालत ने पियक्कड़ वाहन चालकों से तीन लाख से अधिक जुर्माना राशि वसूली। अदालत ने ऐसे 108 मामलों पर सुनवाई की है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर अब अदालतों ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। हाल ही में पदभार संभालने के बाद उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी नवकमल ने शनिवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भारी जुर्माने किए। उन्होंने पियक्कड़ चालकों पर कार्रवाई करते हुए कम से कम साढ़े तीन हजार और अधिकतम पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका। सहायक न्यायवादी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि न्यायाधीश ने शनिवार को वाहनों के चालान के कुल 108 मामलों पर सुनवाई की। इस दौरान न्यायाधीश ने तीन लाख दो हजार सात सौ रुपये जुर्माना भी वसूला। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जो मुहिम चलाई है, उसे अदालत के कड़े रवैये से बल मिलेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पियक्कड़ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई थी। नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के मामले पुलिस ने अदालत को भेजे। पुलिस का नशे के खिलाफ राजगढ़ उपमंडल में अभियान जारी है। रात के समय लगाए नाके के दौरान पुलिस ने कई ऐसे चालकों को मौके पर दबोचा जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। इसी अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों के मामलों में आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें