फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी नेता को अपने क्षेत्र में घुसने न दें हाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मिलने में लगातार पैदा हो रही अड़चनों पर सर्व दलित उत्थान समिति नाहन ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। इस मामले में हाटी अधिकार मंच की ओर से दी गई चुनावों के बहिष्कार की धमकी को भी समिति ने अपना समर्थन दे दिया है।
समिति की बैठक नाहन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता विनोद कुमार कल्याण ने की। बैठक में गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिए जाने का मुद्दा खूब गरमाया। समिति के सदस्यों ने इस बात को लेकर गहरा रोष जताया कि दशकों की इस मांग को परवान नहीं चढ़ाया जा रहा है। विनोद कुमार कल्याण ने कहा कि राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को फुटबाल का रूप दे दिया है। केंद्र में जिस भी दल की सरकार होती है, वह इस मुद्दे को लटकाने के लिए दूसरे दल को कोसना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल इस मुद्दे पर क्षेत्र के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि गिरिपार को जनजातीय दर्जा मिलता है तो इसका बड़ा लाभ इस क्षेत्र में बहुसंख्या में रह रहे दलित समुदाय के लोगों को मिलेगा। उन्हें समानता के अधिकार के साथ कई अन्य चीजों का भी लाभ प्राप्त होगा लेकिन केंद्र सरकार इस मांग को पूरा नहीं होने दे रही है। केंद्रीय मंत्रालय जानबूझ कर इस मामले में देरी कर रहा है। एक के बाद एक आपत्तियां लगा रहा है। विनोद कल्याण ने कहा कि इस मामले में हाटी अधिकार मंच ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी है, जिसका उनकी समिति पूरा समर्थन करती है। समिति के अध्यक्ष विनोद कल्याण ने गिरिपार क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह दोनों बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में घुसने न दें। इस आशय का अपने गांवों और घरों के बाहर एक बोर्ड भी लगा दें। इस तरह से नेताओं को सबक सिखाया जा सकता है। उन्होंने हाटी लोगों से आह्वान किया कि चुनावों के दौरान वह सभी एक तख्ती भी अपने गले में टांग लें, जिस पर दोनों दलों के नेताओं के लिए स्पष्ट संदेश लिखा हो कि अब वह इस मुद्दे पर और अधिक मूर्ख नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसदों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में संजय कल्याण, प्रदीप कल्याण, सुंदर लाल, मामचंद, राकेश, शिवा, मनोज, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें